logo

बखरी थाना में महिलाएं अब निर्भीक होकर रख रही अपनी बात

बखरी थाना में महिलाएं अब निर्भीक होकर रख रही अपनी बात

सब इंस्पेक्टर अर्चना झा महिलाओं के लिए बनकर आयी हैं मसीहा

बताते चलें कि अर्चना झा तेज तर्रार महिला अधिकारी में सुमार हैं
आज बखरी थाना में महिलाओं को वो समुचित सम्मान दिया जा रहा है जो सम्मान ऐक पुरुष को दिया जाता रहा है


बखरी:-महिलाओं को अमूमन अपनी समस्या थाने में जाकर बताने में कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता था। जब वह थाना पहुंचती है तो अक्सर उनका सामना पुरुष पदाधिकारी से होता है। ऐसे में महिलाएं संकुचित होकर अपनी बात रखती थी। महिलाएं सही से अपनी बात नहीं रख पाती थी। महिलाएं निर्भीक होकर अपनी बात पुलिस के पास रखें। शिकायत पूरी तरह निर्भीक होकर बिना संकुचित हुए कह सके, इसका जिता जागता उदाहरण हैं बखरी थाना के सब इंस्पेक्टर अर्चना झा जिनके बखरी आने के बाद बखरी थाना में महिलाओं को वो समुचित सम्मान दिया जा रहा है जिसका महिलाएं हकदार हैं
बताते चलें कि इन दिनों बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा सुरक्षित महिलाएं सशक्त बिहार को लेकर कमर कसी हुई हैं और बिहार के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का भी सुरूआत किया है
वहीं बखरी थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत सुनने के लिए वहां महिला पुलिस अधिकारी अथवा महिला जवान प्रतिनियुक्त है। महिला हेल्प डेस्क प्रारंभ करने का उद्देश्य है कि अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिला को वहां हर प्रकार की सहायता मिले। उन्हें पूरे सम्मान के साथ बिठाया जाए तथा उनकी शिकायत सुनी जाए। शिकायत सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई भी की जाए
वहीं सब इंस्पेक्टर अर्चना झा ने बताया कि महिलाएं पुरुष अधिकारी अथवा जवान के पास खुलकर अपनी शिकायत नहीं रख पाती थी। महिला हेल्प देश पर महिलाएं अब खुलकर अपनी बात रख पाएंगी। उन्हें ऐसा माहौल मिले कि वह निर्भीक होकर अपनी शिकायतों को पुलिस के समक्ष रख सके। उन्हें यहां उचित कानूनी जानकारी दिया जाएगा। उन्हें कागज कलम आदि की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध जा रहा है

30
1545 views